महाराष्ट्र में 18 विधायको ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाईयां

जयपुर। महाराष्ट्र में बीजेपी गठवंधन में सरकार बनाने के 41 दिन बाद आखिरकार मुख्यमंत्री एकनाथ सिंधे ने कैबिनेट का विस्तार कर दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में आज 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई दी और ट्विट करते हुए कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली इस मंत्रिपरिषद में प्रशासनिक अनुभव और सुशासन प्रदान करने के जज्बे का शानदार मिश्रण है।

पीएम मोदी ने कैबिनेट की शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, महाराष्ट्र सरकार में आज मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई। इस टीम में प्रशासनिक अनुभव और सुशासन प्रदान करने के जज्बे का शानदार मिश्रण है। महाराष्ट्र की जनता की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।

बता दें कि महाराष्ट्र में लंबी सियासी उठापटक के बाद एकनाथ सिंधे ने शिवसेना से बागी होकर बीजेपी के साथ गठबंधन किया और महाराष्ट्र में सरकार बनाई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नये कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत 18 विधायकों ने दक्षिण मुंबई में राज भवन में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नये कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 20 हो गई है।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भाजपा की तरफ से चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, रवींद्र चाव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, राधाकृष्ण विखे पाटिल, विजय कुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं। वही, एकनाथ सिंधे गुट के दादा भूसे, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तान्हाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड़ शामिल हैं।
शिवसेना के अधिकार पर फैसला बाकी
दूसरी तरफ शिवेसना पार्टी पर किसका अधिकार होगा इस बात की खींचातान फिलहाल चल रही है। मामले सुप्रीम कोर्ट में हैं। कोर्ट के फैसले के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि शिवसेना पार्टी पर ठाकरे का अधिकार होगा या एकनाथ सिंधे का।