संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली शपथ, किया सम्मान
12 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रेणु जयपाल ने कहा कि निर्वाचन कार्य में सभी कार्मिकों की महती भूमिका है जिनके बगैर शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन कराना संभव नहीं है। निर्वाचन प्रक्रिया में हरेक का अपना मोल है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य फोकस इस बार महिला मतदाता तथा नव मतदाताओं की शत प्रतिशत हिस्सेदारी होना चाहिए।अतः मत का मूल्य समझाने और मतदान अवश्य करने का व्यापक संदेश दिया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर मतदाता शपथ दिलाई तथा निर्वाचन संबंधित श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए कार्मिकों का सम्मान किया। साथ ही स्वीप जिला आइकन उत्सव जैन का अभिनंदन किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एयू खान ने सशक्त मताधिकार का महत्व बताते हुए अधिकाधिक मतदाताओं को इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया। जिला स्वीप प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए निर्वाचन कर्मियों की सराहना की। उपखंड अधिकारी कमल कुमार मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व निर्वाचन मास्टर ट्रेनर खुमान सिंह ने निर्वाचन की महत्ता और विविध प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी. अंत में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा का संदेश सुना गया
बीएलओ का हुआ सम्मान
विधानसभा क्षेत्र हिण्डोली से लेखराज वर्मा, अध्यापक राप्रावि हापोलाई,, हरिराम गुर्जर अध्यापक राउप्रावि, अमरत्या, रमेशचन्द कुमावत, अध्यापक, राउमावि, चेंता, विधानसभा क्षेत्र के. पाटन से नरेन्द्र कुमार मेघवाल, अध्यापक राउप्रावि, रघुनाथपुरा, अजय कुमार बैरवा, अध्यापक, राप्रावि, मथुरा लाल कुम्भकार, अध्यापक, राउमावि, मोतीपुरा, विधानसभा क्षेत्र बून्दी से भानु शर्मा, अध्यापक, रा0 प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय इन्द्रा कॉलोनी, गांधीग्राम रोड़ बून्दी, गणेश कंवर गुर्जर, अध्यापक, राप्रावि, भोजपुरा, छीतरलाल मेघवाल अध्यापक, रामावि, धनातरी, ओमप्रकाश बैरागी, अध्यापक, राउमावि, लक्ष्मीपुरा, को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्वीप गतिविधियों एवं विभिन्न प्रशिक्षणों में सराहनीय योगदान के लिए सौभाग्य शर्मा, व्याख्याता, राउमावि, माटून्दा, कौशल किशोर जैन, व्याख्याता, राउमावि दबलाना, हेमन्त झा, व्याख्याता, राउमावि धनेश्वर व सुर्य प्रकाश शर्मा, कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद, को भी सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला स्वीप प्रभारी, उपखंड अधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य व्यक्तियों ने वीसी के माध्यम से राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में भी शिरकत की। इसमें माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई तथा उद्बोधन दिया। पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
जिले भर में ली मतदाता शपथ
जिले में विभिन्न कार्यालयों में मतदाता शपथ ली गई। जिसमें बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक मतदान करने का संकल्प लिया गया। जिला स्तरीय कार्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यालयों में मतदाता शपथ ली गई।