जयपुर। दिनों—दिन भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गये पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 1,94,720 नये COVID-19 मामले दर्ज किए गये हैं। नये मामले कल के 1.68 लाख मामलों की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है। साथ ही दैनिक पॉजिविटी रेट 11.5 प्रतिशत रही है। वहीं, 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कम से कम 120 जिलों ने महामारी की तीसरी लहर में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत दर्ज की है। ये आंकडे आज सुबह जारी किये गये हैं।
ओमीक्रोन पांच हजार के पास
इसके अलावा देश में अब तक ओमाइक्रोन के 4,868 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ओमीक्रोन के सबसे अधिक मामले 1,281 महाराष्ट्र में मिले हैं। इसके बाद राजस्थान में 645 मामले हैं।
टीकाकारण के आंकड़े
सरकार द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक जब से टीकाकरण शुरू हुआ है, तब से अब तक भारत में 153 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है, जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
बूस्टर डोज शुरू
भारत फ्रंटलाइन मेडिकल वर्कर्स और 60 से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू हो चुकी है। हालांकि बूस्टर डोज ओमिक्रॉन को रोकने में अभी तक नाकाम रही है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद में राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष और महामारी विज्ञानी डॉ जयप्रकाश मुलियिल ने कहा कि बूस्टर वैक्सीन की खुराक वायरस के तेजी से प्रसार को नहीं रोकेगी। उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी लहर में, अधिकांश संक्रमित लोग घर पर ठीक हो गए हैं और अप्रैल और मई में संक्रमण की आखिरी बड़ी लहर के दौरान अस्पताल में भर्ती होने का स्तर आधे से भी कम रहा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों ने रात के कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। जबकि दिल्ली ने पिछले सप्ताह वीकेंड लॉकडाउन के अलावा निजी कार्यालयों और रेस्तरां को बंद करने के आदेश दे दिये हैं।