भारत में कोरोना के 2.58 लाख नए मामले आये, 285 लोगों की हुई मौत, जानें राजस्थान का हाल

जयपुर। स्वाथ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 2.58 लाख नये कोराना मामले सामने आये हैं। हालंकि ये आकंडे पिछले दिन की तुलना में 5 प्रतिशत कम है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कोविड से 385 लोगों की मौत हुई है। वहीं दैनिक पॉजिटिवीटी रेट 16.28% से बढ़कर 19.65% हो गई है।

कोरोना के महत्वपूर्ण आंकड़े
देश ने नये 2.58 कोरोना मामलों के साथ अब कुल केस 3.73 करोड़ हो गये हैं। इसमें कोरोना के नये वेरिएंट ओमाइक्रोन के 8,209 मामले शामिल हैं। ओमीक्रोन जो कि अब तक भारत के 29 राज्यों में फैल चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय COVID-19 रिवकरी रेट घटकर 94.27 प्रतिशत हो गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 14.41 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में कोरोना अपडेट
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार को 18,286 नये कोराना मामले सामने आये हैं। और 28 मौतें हुईं, जबकि सकारात्मकता दर एक दिन पहले 30.64 प्रतिशत से घटकर 27.87 प्रतिशत हो गई।
महाराष्ट्र की बात करें तो कोविड के सबसे ज्यादा केस इसी राज्य में हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 41,327 नए मामले पाये गये हैं। जो कि एक दिन पहले की तुलना में 1,135 कम हैं। वहीं 29 मौतें दर्ज की गईं। कुल केसलोएड अब 72,11,810 है और मरने वालों की संख्या 1,41,808 है। राज्य में आठ नए ओमाइक्रोन मामले सामने आए हैं, जिससे इस तरह के संक्रमणों की संख्या बढ़कर 1,738 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना अपडेट
पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 9,659 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अब प्रदेश में 63,405 कोरोना संक्रमित मौजूद हैं। इसके अलावा आज 4,686 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश की 33 में से 31 जिलों में संक्रमण की रफ्तार बनी हुई है। संक्रमण के आकड़ों में जयपुर पहले पायदान पर बना हुआ है। इसके अलावा दूसरे पायदान पर अलवर व तीसरे पायदान पर जोधपुर बना हुआ है