जयपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आज दो नाबालिग लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। वहीं तीसरी नाबालिग लड़की को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां आष्टा के मॉडल स्कूल में 12वीं की छात्रा थीं और अपने परिजनों को बताए बिना बस से इंदौर आई थीं। पुलिस ने कहा कि बच गई लड़की के मोबाइल फोन से दो वीडियो बरामद किए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़कियां रोज की तरह सुबह स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो एक लड़की के पिता ने उसे उसके मोबाइल फोन पर फोन किया. कॉल एक एम्बुलेंस चालक को मिली, जिसने कहा कि लड़कियों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों लड़कियां मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं. बच गई लड़की ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक अपने "दोस्त" से परेशान थी, जिसने उससे मिलने से इनकार कर दिया था, दूसरी लड़की को अपने परिवार के साथ समस्या हो रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ की जा रही है और मरने वाली लड़कियों में से एक के दोस्त से पूछताछ की जाएगी।