जयपुर। रविवार शम करीब सात बजे मध्य प्रदेश में भोपाल-नर्मदापुरम रेलखंड पर मिडघाट और बरखेड़ा के बीच एक 20 बर्षीय युवक का शव पटरी पर पडा हुआ मिला। युवक का नाम निशांक है और वह ओरिएंटल कालेज से बीटेक कर रहा था। पुलिस ने शव के पास से युवक का स्कूटर और मोबाइल भी बरामद किया है। युवक का शव मिलने से दो घंटे पहले उसी के मोबाईल से पिता को एक व्हाट्एप मैसेज भेजा गया था जिसमें लिखा था, 'राठौर साहब, बहुत बहादुर था आपका बेटा, गुस्ताख ए…की एक सजा, सर तन से जुदा'। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्र के मौत का कारण ढूंढने में जुट गई है।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण ट्रेन से कटना
युवक के पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर्स ने मौत का कारण ट्रेन से कटना बताया है। छात्र का पोस्टमार्टम एम्स में कराया गया था। मृतक छात्र के पिता के नाम उमाशंकर है जो कि सहकारिता विभाग में आडिटर हैं। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पिता का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है। पिता ने बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या की गई है। जब 12 बजे शशांक से बात हुई तो बिल्कुल परेशान नहीं लग रहा था।
पुलिस को छात्र के बारे में यह भी पता चला है कि वह क्रिप्टोकरेंसी में भी इन्वेस्ट करता था। और पर लाखों रूपये लोगों के बकाया था। उधारी देने वाले लोग अपने पैसे लेने के लिए फोन पर दबाव भी बना रहे थे। पिता ने भी उसकी बाइक को रखवा दिया था। पुलिस इस मामले को आत्महत्या के रूप में भी देख रही है।