जयपुर। चीनी टेक कंपनी शाओमी ने एमआई ब्रांड के तहत एक नई Mi HyperSonic Power Bank भारत में लॉन्च की है। इस पावर बैंक को कंपनी ने भारत में एक क्राउडफंडिंग अभियान के माध्यम से लॉन्च किया है। इस पावर बैंक की क्षमता 20000 एमएएच की है। और यह 50 वॉट फास्ट चार्जिंग को सर्पोट करती है। आइये इस पावर बैंक के फीचर्स और कीमत कीमत जानकरी आपको देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
एमआई हाइपरसोनिक पावर बैंक की कीमत क्राउडफंडिंग अभियान 3,499 रूपये रहने वाली है। एमआई इंडिया स्टोर वेबसाइट पर क्राउडफंडिंग अभियान के दौरन इसे खरीदा जा सकताहै। इसे सिंगल मैट ब्लैक रंग में पेश किया गया है और इसकी शिपिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। क्राउडफंडिंग अभियान समाप्त होने के बाद इस पावर को 4,999 रूपये में बेचा जायेगा।
Mi HyperSonic पावर बैंक के फीचर्स
पावर बैंक 50W फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ पेश किया गया है। इसमें तीन-यूएसबी पोर्ट दिये गये हैं। दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं, और केवल टाइप-सी पोर्ट ही 50W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यूएसबी टाइप-ए पोर्ट ड्यूल कनेक्शन मोड में प्रत्येक में 15W आउटपुट कर सकते हैं। Mi HyperSonic Power Bank में लो पावर चार्जिंग मोड है जिसे पावर बटन को डबल-टैप करके एक्टिवेट किया जा सकता है, इस मोड़ में आप उन डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं जिन्हें कम आउटपुट पावर की जरूरत होती है जैसे— ब्लूटूथ हेडसेट, फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच। यह इतना पावरफुल है कि इससे आप लैपटॉप को भी चार्ज कर सकते हैं। HyperSonic Power Bank में कई तरह के प्रोटेक्शन मैकेनिज्म बिल्ट-इन भी हैं।