नारायण दास जी महाराज के अमृत महोत्सव पर 237 यूनिट रक्त एकत्र

-महाराज श्री ने कहा रक्त की एक एक बूँद ज़िंदगी बचाने का कार्य करती है


शाहपुरा न्यूज  - बाबा नारायण दास सेवा समिति के तत्वाधान में त्रिवेणी धाम के ब्रह्मलीन पद्मश्री नारायणदास जी महाराज के अमृत महोत्सव पर त्रिवेणी धाम के संत शिरोमणि राम रिछपाल दास जी महाराज के सानिध्य में  चौथा रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 237 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का संत राम रिछपाल दास जी महाराज के द्वारा शुभारंभ किया गया। संत रामरिछपाल दास जी महाराज ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि रक्त की एक एक बूंद जिंदगी बचाने काकार्य करती है।

अध्यक्ष संस्थापक निलेश शर्मा व संरक्षक महंत हरिशंकर दास वेदांती जी ने बताया कि शिविर में जयपुर के निजीहॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञों द्वारा सेवाएँ दी गई । एसएमएस ब्लड बैंक, स्वास्तिक ब्लड बैंक, राम ब्लड बैंक व जनहित ब्लड बैंक  के द्वारा ब्लड एकत्रित किया गया। उपाध्यक्ष संस्थापक अवधेश वशिष्ठ व कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि महाराज श्री ने सामाजिक क्षेत्र में अनेक प्रकार से अपना योगदान देकर देश के पटल पर त्रिवेणी धाम को अलग पहचान दिलाई है।

शिविर प्रभारी पवन शर्मा, संयोजक अतुल सैन, सचिव इन्द्रराज मारवाल, रवि कुमावत, मीडिया प्रभारी मनीष सैनी, मनोज सोनी, शिव शंकर शर्मा, जितेंद्र सैन, अजय कुमार सैन, सुनिल शर्मा, घनश्याम, विजय आदि मौजूद रहे।