Gujarat में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT का गठन

जयपुर। Gujarat राज्य में जहरीली शराब पीन से 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब तक 40 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। मरने वाले लोगों में बोटाद के बरवाला के अलावा मरने वालों में अहमदाबाद के 4 लोग भी शामिल हैं। बता दें रविवार रात को बोटाद में जहरीली शराब पीने के बाद करीब 4 दर्जन लोगों की तबीयत बिगड जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान 24 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड दिया।

पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए भावनगर रेंज आईजी अशोक यादव ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृतत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।

कांग्रेस ने सत्तारूढ पार्टी को घेरा
इस मामले को विपक्ष ने पुरजोर तरीके से उठाया। विपक्ष में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी जी के शहर में शराब बंद होने के बावजूद गांव गांव में शराब का अवैध धंधा चल रहा है। यह सब भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि नेता व पुलिस अधिकारी की मिलीभगत के कारण अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। नेपाल से अवैध रूप से शराब की कालाबाजारी की जा रही है।

जांच में जुटी एफएसएल टीम
भावनगर के रेंज आईजी अशोक यादव ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी गांधीनगर से बुलाया है एफएसएल की टीम शराब के नमूने लेकर उसमें मिलाए गए केमिकल की जांच करेगी। घटना की जानकारी के बाद एटीएस के डीआईजी दीपेन भद्रन भी बरवाला के रोजिद गांव पहुंचे।