दिल्ली के में शनिवार को मिले 249 नये कोरोना मरीज, एक दिन में 38% की उछाल

जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में शनिवार को 249 नए कोरोनोवायरस के मामलों सामने आये जो कि पिछले दिन की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक हैं। और पिछले छ: महिने में ये कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। वहीं, शनिवार को कोरोना से एक मौत की सूचना मिली है। अब मरने वालों की कुल मृत्यु संख्या 25,104 हो गई। दिसंबर में अब तक छह मौतें हो चुकी हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 180 ताजा मामले 0.29 प्रतिशत की पॉजिटिवीटी दर के साथ दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि 13 जून के बाद सबसे अधिक है।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए ओमाइक्रोन वेरिएंट के मामलों में उछाल के बीच कोविड के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। शहर में 67 ओमाइक्रोन मामले भी सामने आ चुके हैं।
शहर में ओमाइक्रोन के मामलों में वृद्धि के साथ, दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए सभी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई।
वहीं बढ़ते कोरोना मामलों को देखकर रात का कर्फ्यू, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करना, और गैर-जरूरी सामानों की दुकानें, और मेट्रो ट्रेनों में बैठने की क्षमता आधी होने जैसे प्रतिबंध फिर से लग सकते हैं।
चार चरणों वाली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत, अगर सकारात्मकता दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत पर स्थिर रहती है, तो 'येलो' अलर्ट शुरू हो जाएगा, जिससे कई प्रतिबंध लग जाएंगे।