पंचकर्म चिकित्सा शिविर में 13 जिलों के 276 रोगी उपचारित

बूंदी 29 दिसंबर ।बालचंदपाडा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पंचकर्म विशिष्टता कैंद्र में सुशासन दिवस 25 दिसंबर से संचालित 30 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में स्थानीय रोगियों के साथ साथ साथ दूर दराज के रोगियों को प्रभावी & त्वरित राहत मिल रही है। पीएमओ & पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोजित इस शिविर में बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, बांरा, जयपुर, अजमेर,बीकानेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, दौसा, बारां जिलों तथा मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों के 276 रोगी उपचारित हो चुके हैं।इस शिविर में मुख्य रूप से स्पोंडाइलोसिस,सिएटिका, वेरिकोज वैन,न्यूरोमस्कुलर डिजिज,एवीएन, ओस्टियोआर्थराइटिस,माइग्रेन, गठिया, तंत्रिकाजन्य विकार, अनिद्रा, तनाव, मोटापा, जन्मजात विकृतिजन्य जटिल & कष्टसाध्य विकारों से पीड़ित रोगियों का एकांग-सर्वांग अभ्यंग स्वेदन, पीपीएस, बस्तिकर्म, सिरावेध/रक्तमोक्षण, जानुधारा, शिरोधारा, कटिग्रीवाबस्ति,नस्य आदि पंचकर्म उपक्रमों तथा अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से उपचार किया जा रहा है।