लुटेरों से मुठभेड में पंजाब के 28 वर्षीय कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

जयपुर। पंजाब के  जालंधर जिले में चार हथियारबंद लुटेरों के साथ मुठभेड़ में पंजाब पुलिस का एक सिपाही शहीद हो गया। पुलिस ने सोमवार को को जानकारी देते हुए कहा कि कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा (28) फगवाड़ा थाना प्रभारी अमनदीप नाहर का गनमैन था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना फिल्लौर अनुमंडल के तहत आने वाले कांगजागीर गांव में रविवार देर रात उस समय हुई जब लुटेरे एक व्यक्ति से कार छीन कर भाग रहे थे। चार लुटेरों ने स्थानीय अर्बन एस्टेट में एक व्यक्ति से उस समय कार छीन ली, जब वह अपने एक दोस्त के साथ एसबीएस नगर अपने घर जा रहा था। उनमें से दो ने कार मालिक के सिर पर बंदूक रख दी।  घटना की जानकारी मिलने पर फगवाड़ा व गोराया पुलिस ने जीआरपी सिस्टम की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू की. उनका पता लगाने के बाद, एक पुलिस  ने उनका पीछा किया, उन्होंने कहा। पुलिस ने बताया कि पीछा करने के दौरान लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और एक गोली बाजवा की जांघ में जा लगी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की और तीन लुटेरों पर काबू पा लिया, जिनके पैर में गोली लगी थी। चौथा लुटेरा भागने में सफल रहा।

बाजवा को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों ने घायल लुटेरों की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंडा, विष्णु व रणजीत सिंह के रूप में की है। गिरफ्तार लुटेरों को फिल्लौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।