वन विभाग की जमीन से 30 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त

बूंदी, 20 जनवरी। जिले में अवैध खनन, निर्गमन तथा भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान जारी है। अभियान के तहत शनिवार को राजस्व विभाग, वन विभाग, खान विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए  काप्रेन क्षेत्र के डोलर गांव में वन विभाग की भूमि से 30 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त किया है। अवैध बजरी समीप स्थित नदी से निकालकर वन विभाग की जमीन पर स्टॉक की गई थी।

संयुक्त टीम की कार्याही में कापरेन नायब तहसीलदार अजहर बेग,थानाधिकारी विनोद कुमार, खान विभाग की सुपरवाइज़र दिनेश अहिर एवं वन विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पटवारी शामिल रहे।