जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने गुजरात में देश के जाने माने उद्योगपति गौतम अडानी समूह के मुंद्रा बंदरगाह से 3,000 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस हेरोइन की कीमत लगभग 21000 करोड़ रूपये बताई जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने जब्ती की मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सोमवार को बरामद, दवाएं अफगानिस्तान से शिप की गई हैं जो ईरान के माध्यम से भारत पहुंची थी।
हेरोइन से भरे दो कंटेनर जब्त किये गये जिसमें एक कंटेनर में 2,000 किलो और दूसरे कंटेनर में 1000 किलो हेरोइन जब्त की गई। पदार्थ के भौतिक सत्यापन के बाद दवाओं को जब्त कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बतया कि तस्कारों ने चकमा देने के लिए इस ड्रग्स को थैलों के नीचे पैक किया गया था, ऊपर तालक की परतें रखी गई थीं।
गुजरात के विशेष लोक अभियोजक कल्पेश गोस्वामी ने जानकारी दी है कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अहमदाबाद, चेन्नई और दिल्ली में तलाशी ली है।
कांग्रेस का हमला
प्रधानमंत्री और ग्रहमंत्री के गृहनगर में ड्रग्स के बरामदगी के बाद दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता नेता पवन खेड़ा ने भाजपा से पूछा, "क्या आप हमें बता सकते हैं कि गुजरात मादक पदार्थों की तस्करी का इतना बड़ा अड्डा क्यों बन गया है?" क्या कारण है कि गुजरात में इतनी अधिक नशीली दवाओं की तस्करी आ रही है? हम इस रैकेट का भंडाफोड़ क्यों नहीं कर रहे हैं? यह सिंडिकेट अभी भी कैसे चल रहा है? यह एक गंभीर मामला है।