रेल कर्मियों के 350 प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित

कोटा। जेक्सन कोआपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी बैंक की ओर से रेल कर्मचारियों के प्रतिभावान 350 से अधिक बच्चों को सम्मान समारोह सनफ्लावर होटल में आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक कोटा मनीष तिवारी रहे। डीआरएम तिवारी ने कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए कहा बच्चों के लिए यह समय कड़ी मेहनत का है। बच्चों को नए तरीकों से सफलता के लिए संघर्ष करने के साथ अच्छे चरित्र एवं अपने संस्कारों को भी उज्जवल रखना है।

जैसी बैंक के चेयरमैन घासीराम नरेडिया ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कोटा शहर ऋतू शर्मा, वरिष्ठ प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय बीकानेर डा. सोनू शिवा, कोटा शाखा के डायरेक्टर महेन्द्र सिंह खींची, संजय शिवा, वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के कोटा मंडल अध्यक्ष एस के गुप्ता, मंडल सचिव अब्दुल खालिक, मट्टू लाल मीना समेत अन्य मौजूद रहे।