चारा घोटाला मामले में लालू यादव सहित 38 दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा

जयपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादब एवं 38 अन्य दोषियों को आज अदालत चारे घोटाले मामले में सजा सुनायेगी। रांची में सीबीआई विशेष अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सजा सुनाई जायेगी। बता दें कि सीबीआई की जांच पड़ताल में लालू यादव एव 38 अन्य को डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिया गया है।

24 आरोपी बरी
15 फरवरी को चारे घोटाले मामले में न्यायधाीश केसी साक्षी ने जब यह फैसला सुनाया तो लालू प्रसाद कोर्ट में मौजूद थे। इसके अलावा 98 अन्य आरोपी भी शारीरिक रूप से मौजूद थे, जिनमें से 24 को बरी कर दिया गया। बाकी 35 को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई, जिसमें पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और तत्कालीन लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष ध्रुव भगत शामिल हैं।

बता दें कि लालू यादव (lalu prasad yadav) को पहले ₹950 करोड़ चारा घोटाले से संबंधित चार अन्य मामलों में दोषी पाया जा चुका है। जिसमें चाईबासा कोषागार से ₹37.7 करोड़ और ₹33.13 करोड़ की धोखाधड़ी, देवघर कोषागार से ₹89.27 करोड़, और राज्य से दुमका कोषागार से ₹3.76 करोड़ की धोखाधड़ी से निकासी का मामला शामिल है। दुमका मामले में लालू प्रसाद यादव पर ₹ 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। इन सभी केसों में कुल 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है, लेकिन चार दोषी मामलों में जमानत पर हैं।
पैतृक गांव सजा मुक्ति के लिए हवन
लालू यावद को सजा ना या कम से कम सजा हो इसको लेकर लालू यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में मायूसी छाई हुई है और लोग हवन पूजा कर रहे हैं। फुलवरिया के पंच मंदिर में लालू यादव के परिजन और समर्थकों ने सजा से मुक्ति के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन हो रहा है।