जयपुर। भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी किये हैं। जिनके अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक भारत में कुल 38,628 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं। वहीं, इस दौरान 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जारी किये गये नये आंकडों के बाद अब देश भर में लगभग 3.19 करोड़ (3,18,95,385) कोरोना एक्टिव केस हो गये हैं। और मरने वालों की कुल संख्या 4,27,371 हो गई। यह आंकड़ा पिछले एक महिने में सबसे ज्यादा है। वहीं, अगर अब तक रिकवर हुए मरीजों की बात करें तो इसमें 1.30 प्रतिशत का सुधार हुआ है। कोरोना होने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,10,55,861 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
केरल में आये सबसे अधिक मरीज
देश के सभी राज्यों में मिलने वालों कोरोना केसों में सबसे ज्यादा केरल में मिल रहे हैं। अगर केस इसी तरह से बढ़ते रहते हैं तो एक बार फिर से केरल में लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है। केरल सरकार ने पहले ही पूर्णतय वीकेंड लॉकडाउन किया हुआ है।
टीकाकरण पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर
वहीं दुसरी ओर राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीकों की कुल संख्या 495.3 मिलियन तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को दी गई 43.29 लाख से अधिक खुराक के साथ देश में प्रशासित COVID-19 वैक्सीन खुराक की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि भारत में टीकाकारण एक एतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
टीकाकरण की बढ़ती गति पर उन्होंने कहा कि देश को 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे। इसके बाद इसे 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन लगे और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे।