वाहन की टक्कर से 4 गोवंशों की हुई मौत, 1 घायल , हाइवे कर्मचारियों से नही मिलता सहयोग - राठौर

 धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

मंगलवार को सुबह तड़के नेशनल हाइवे 148 डी पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई।हाइवे किनारे रहने वाले अक्षयराज सिंह हाड़ा की सूचना पर कामधेनु सेना प्रदेश महासचिव छीतर राठौर गो सेवको के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मृत गोवंशों को हाइवे के बीच से हटाया और घायल गोवंश को प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहन की सहायता से श्रीराधा कृष्ण गौशाला मतवाली बाबा रघुनाथपुरा भेज दिया।इस दौरान हाइवे कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। जिस पर गो रक्षकों ने कड़ा एतराज जताया। कामधेनु सेना प्रदेश महासचिव छीतर राठौर ने बताया कि हाइवे पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से दर्जनों गोवंशों की रोजाना मौत हो जाती है। लेकिन हाइवे कर्मचारीयो का इस और घ्यान नहीं है। उनके मृतक गोवंशो को भी नही हटाया जाता। वही घायल गोवंशों को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। आज भी उनके द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नही किया गया। जिसको लेकर गोसेवकों में रोष है। कस्बे में एक

गोशाला व गोएम्बुलैंस की आवश्यकता

बड़ा कस्बा होने के बावजूद कस्बे में एक भी गोशाला नही है।ऐसा नही है कि गो सेवको ने प्रयास नही किया। गोसेवकों ने धरना ,प्रदर्शन, ज्ञापन, अनशन सहित सभी तरीके अपनाकर प्रशासन का ध्यान भी खिंचा लेकिन प्रशासनिक सहयोग नही मिलने से गौशाला मूर्तरूप नहिबके सकी। घायल गोवंशों को वर्षो से स्थानीय गोसेवक निजी ख़र्चे से ईलाज करवाकर वाहन से बूंदी गौशाला भेजा जाता है।जल्द ही गोसेवक स्थानीय मंत्री व विधायक अशोक चाँदना से मिलकर कस्बे में गोशाला व गोएम्बुलैंस की आवश्यकता के बारे में ज्ञापन दिया जायेगा।ताकि घायल गोवंशों का जल्द उपचार हो सके।