संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान|
न्यू रक्तदान महादान ग्रुप सेवा संस्थान के द्वारा आज दिनांक 7 मई 2022 को संस्था के द्वारा तलवंडी डिस्पेंसरी में भीषण गर्मी में आगंतुक मरीजों को राहत प्रदान करने हेतु 4 पंखे दान किए।
पार्षद विवेक राजवंशी, पार्षद गोपाल राम मंडा के मार्गदर्शन में तलवंडी डिस्पेंसरी में चार पंखे दान का कार्यक्रम आयोजित हुआ । प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रेणु शर्मा द्वारा ग्रुप के कार्य की सराहना की गई ।
इस अवसर पर चेतन पाण्डेय, सोनिया पाण्डेय, ईश्वर श्रृंगी, नागेश मीणा, राजवीर सेन, अरूण सेन, कर्ण सिंह , सोनू शर्मा, गिरिजा कुमारी, राहुल गुप्ता, रघुनंदन सेन, कोश्लिया बाई , पूजा राव , खुशबू एंव कुलदीप मौजूद रहें।