UP में घने कोहरे के कारण 40 वाहन टकराये, 2 की मौत, कई घायल
जयपुर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण लगभग 40 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। विजुअल्स ने दिखाया कि कई लोडेड ट्रक और कारें सड़क पर ढेर हो गईं - कुछ को गंभीर नुकसान हुआ और चारों ओर कांच के टुकड़े बिखर गए।
अरनिया में दशहरा फ्लाईओवर पर दुर्घटना के बाद घायलों को पुलिस ने बचाया और नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि मृतकों में एक ट्रक चालक था, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि पिछले दो दिन से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तरी राज्यों में आज सुबह घना कोहरा छा रहा है। ऐसे में दिल्ली हवाई अड्डे ने कोहरे की चेतावनी ट्वीट करके जारी की है। हालांकि, कोहरे से विमानों के उड़ान संचालन में कोई खलल नहीं है। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से दी गई है।
मौसम विभाग ने कहा कि दृश्यता डेटा और उपग्रह इमेजरी से पता चलता है कि घने से बहुत घने कोहरे की परत मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में है।