संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
कैथून थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की तस्करी करने पर अभियुक्त शाहरुख खान को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरूध पुलिस थाना कैथून द्वारा विशेष कार्यवाही करते हुऐ शाहरूख खान पुत्र राजू उर्फ सलीम मोहम्मद जाति मुसलमान फकीर उम्र 23 साल निवासी बूटासिंह कॉलोनी कैथून थाना कैथून जिला कोटा को 450 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जिले में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही कर मादक पदार्थ, तस्करो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के सुपरविजन में, वृताधिकारी काेटा ग्रामीण नेत्रपाल सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी थाना कैथून महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई थी।
थानाधिकारी महेंद्र मारू ने बताया कि कल जाकिर हुसैन उ0नि0 पुलिस थाना कैथून मय जाप्ता के किशनपुरा नहर पुलिया कैथून पर गस्त एवं चैकिंग कर रहे थे। दौराने चैकिंग शाहरूख खान पुत्र राजू उर्फ सलीम मोहम्मद जाति मुसलमान फकीर उम्र 23 साल निवासी बूटासिंह कॉलोनी कैथून थाना कैथून जिला कोटा को गिरफ्तार कर अवैध गांजा 450 ग्राम बरामद कर जप्त किया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम मे थानाधिकारी महेंद्र मारू,उप निरक्षक जाकिर हुसैन,उप निरीक्षक नारायण सिंह, कांस्टेबल कमलेश, प्रेमचंद, शरीफ, राजराम शामिल रहे।