जयपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर गुरुवार को नये आंकड़े जारी किये हैं। जारी आंकडों के अनुसार देश भरत में पिछले 24 घंटों में 46,164 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ये संख्या पिछले दो महिने में 24 घंटों में मिले कोराना संक्रमितों में सबसे अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 9 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 32,558,530 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 607 लोगों की कोराना से जान गई है। इसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,36,365 हो गई है। वर्तमान में, देश में 3.3 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। जिसमें रिकवरी रेट 97.63% है। पिछले 24 घंटों में 34,159 और लोगों के ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही कुल रिकवर हुए मरीजों के संख्या 3,17,88,440 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिलछे एक सप्ताह में पॉजिटीविटी रेट 2.02% है, जो पिछले 62 दिनों की 3% से कम है, जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 2.58% है, जो पिछले 31 दिनों के लिए 3% से कम है,
सबसे ज्यादा कोराना संक्रमित केरल राज्य में मिल रहे हैं। देशभर के 50 प्रतिशत से ज्यादा कोराना संक्रमित केरल में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में मिले 46,164 कोरोना संक्रमितों में से 31,445 अकेले केरल राज्य में मिले हैं। वहीं पूरे देश में अब तक कोविड -19 60.38 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। कोराना का पता लगाने के लिए अब तक कुल 51,31,29,378 सैम्पल टेस्ट किये जा चुके हैं।