-कॉमेडियन जयविजय सचान ने विद्यार्थियों को दिए कामयाबी के टिप्स

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

कोटा 17 अक्टूबर
एक बार लक्ष्य बनाओ और आगाज कर दो। राह में बाधाएं तो आएंगी, लोग यह भी कहेंगे कि तुम्हारे बस का नहीं पर आप अपनी मेहनत पर भरोसा करके डटे रहना। सफलता मिलकर ही रहेगी।

यह कहा बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान बना चुके मिमिक्री आर्टिस्ट जयविजय सचान ने। सचान सोमवार को मोशन एजुकेशन के द्रोणा कैम्पस में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। लाफ्टर चैलेंज और इंडियास गॉट टैलेंट रियलिटी शो में भाग लेकर दर्शकों की पसंद बने सचान ने कहा कि आज मैं जो भी हूं उसका श्रेय मेरे माता-पिता को है जिन्होंने उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें अपनी पसंद के क्षेत्र में कदम बढ़ाने में सहयोग दिया। वे उनको डाक्टर या इंजीनियर बनाना चाहते थे लकिन उनके रुझान को समझकर उन पर कभी दबाव नहीं डाला।

वेंट्रिलोक्विस्ट (मुंह से तरह-तरह की आवाजें निकालने वाले कलाकार) विघ्नेश पांडे ने भी कॉमेडी का जादू चलाया। उन्होंने कहा कि कोटा में देशभर के लाखों विद्यार्थी सफलता का सपना लेकर आते हैं। मैं यहां की एनर्जी को सलाम करता हूँ।

भारतीय संगीत वोकल में उभरते हुए सुपरस्टारों में से एक सिंगर सिमरन राज ने अपना सुपर हिट गीत काली शर्ट वालेया…सुनाया और मनमोहक आवाज और डांस मूव्स से विद्यार्थियों का दिल जीत लिया। ओंकार राज और हरमन राज ने भी प्रस्तुति दी।

मोशन एजुकेशन के सीईओ और फाउंडर नितिन विजय ने कहा कि मोशन में हम बेस्ट फैकेल्टी के साथ बढिया सुविधाएँ उपलब्ध करवाते हैं लेकिन अंतिम रिजल्ट विद्यार्थी संकल्प शक्ति से ही मिलता है। ज्वाइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी, अमित वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव आशीष माहेश्वरी,आशीष वाजपेयी और वाइस प्रेजिडेंट शिवप्रकाश विजय मौजूद थे।