जयपुर। आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो अगल अलग जगह पर हुई मुठभेड में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। ये आतंकी दो अलग अलग ग्रुप के हैं। यह मुठभेड कश्मीर के बडगाम और पुलवामा जिलों जिलों में हुई जहां आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (लेट) और जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के 5 आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने यह जानकरी आज रविवार को दी।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मारे गये आतंकियों में जैश ए मोहम्मद का शीर्ष कमांडर जाहिद वानी भी शामिल था इसके अलावा एक पाकिस्तानी आतंकवादी म सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकवादियों में शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी 2019 को हुई आईईडी घटना में मारे गये 40 से अधिक सीआरपीएफ के जवानों के पीछे जाहिद वानी का हाथ था। जाहिद को एक पाकिस्तानी आतंकवादी वाहिद अहमद ऋषि और दो स्थानीय कैडर- कफील उर्फ छोटा पाकिस्तानी जेएम और इनायतुल्ला मीर के साथ मार गिराया गया था।
कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक पुलवामा के नायरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के नायरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली और इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया। सूचना के मुताबिक सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नायरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, जबकि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरर-ए-शरीफ इलाके में एक आतंकवादी मारा गया।
घटनास्थल से एक एके 56 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।