स्कूल बस के नीचे आने से 5 साल के मासूम की मौत

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे के वार्ड नंबर 3 में स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे को घर छोड़ने गई बस चालक ने लापरवाही बरतें हुए 5 साल के मासूम को बस से रौंद दिया। 5 साल का मासूम गूगल पुत्र मनोज सैनी स्कूल बस से घर उतरते समय बस चालक ने लापरवाही बरतें हुए गाड़ी चढ़ा दी।जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे तैसे परिजनों ने बच्चे को सड़क पर पड़ा देखकर चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और बच्चे को अस्पताल में लाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी चालक को तीन बार रोकने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी चालक गाड़ी को रोका नहीं और गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक बच्चे के शव को अस्पताल में रखवा दिया गया। वही बच्चे के पिता ने लापरवाही का आरोप लगाते बताया है कि स्कूलों की गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवर लापरवाही तरीके से वाहनों को चलाते हैं। कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित जवाहर मेमोरियल स्कूल की बताया जा रहा है स्कूल का वाहन वहीबच्चे की मृत्यु के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।