रेलवे चिकित्सालय कोटा के रक्तदान शिविर में डीआरएम सहित 52 अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 23 सितम्बर,
कोटा मंडल रेलवे चिकित्सालय में आज शुक्रवार,23 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा प्रभारी अधीक्षक डॉ निर्मला गुप्ता निर्देशन में "स्वेच्छिक रक्तदान शिविर" का आयोजित किया गया । मानव के रक्त की पूर्ति मानव रक्त द्वारा ही की जा सकती है। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है रक्तदान दूसरों को जीवन दान में सहयोग प्रदान करता है इस उद्देश्य के साथ रेलवे अधिकारियो तथा कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य स्वेच्छिक रूप से इस रक्तदान में शामिल हुए ।
इस रक्तदान शिविर में मंडल रेल प्रबंधक कोटा पंकज शर्मा के अतिरिक्त महिला कल्याण अध्यक्षा श्रीमती अमृता शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनियर समन्वय राम राज मीना, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर समन्वय संजय यादव,मंडल यांत्रिक इंजीनियर एश्वर्य आलोक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश, वित्त सलाहकार अजीत रघुवंशी,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तुषार सारस्वत, सी.पी.एम.(आरवीएनएल) अनिरुद्ध कौशल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वी.के मीना और मंडल के अन्य शाखा अधिकारियो एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवार सदस्यों सहित कुल 52 लोगों ने रक्तदान किया