भारत में तय समय पर होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी: अश्विनी वैष्णव

जयपुर। भारत के दूर संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि भारत में जल्द ही 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी। ​नीलामी प्रक्रिया का काम तेजी से चला रहा है। बता दें कि भारत सरकार पहले भी घोषणा कर चुकी है कि 5जी का ट्रायल शुरू हो चुका है अब कीमत निर्धारित करके जल्द ही नीलामी की घोषणा की जायेगी। वैष्णव ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण और अन्य बारीकियों पर अपनी सिफारिशें दूरसंचार मंत्रालय को सौंपने में देरी की है।

दरअसल सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव से साइबर अपराध जांच और डिजिटल फोरेंसिक पर दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या भारत में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी तय समय पर होगी..? इस सवाल के जबाव में मंत्री ने कहा कि - "बिल्कुल"। वहीं मंत्री ने ट्राई द्वारा कीमत निर्धारित करने में देरी और सिफारिश अब अन्य ​​बारीकियों पर रिपोर्ट सौंपने पर देरी की बातों का खंडन करते हुए कहा कि जल्द ही भारत में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की जायेगी।

पिछली रिपोर्टों के अनुसार, ट्राई से इस साल मार्च के अंत में भारत में 5G कनेक्टिविटी की तैनाती के लिए अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने की उम्मीद थी, जिसके बाद दूरसंचार मंत्रालय को मई में कुछ समय के लिए भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित करने से पहले नियामक की सिफारिशों की समीक्षा करनी थी। इसके बाद ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 29 मार्च को पीटीआई-को बताया कि 5जी स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण और अन्य तौर-तरीकों पर सिफारिशें आने वाले सात से दस दिनों में होंगी।