ऑल इंडिया महाविधालय कराटे प्रतियोगिता के लिए जयशंकर टाईगर क्लब के 6 खिलाड़ी हुए भोपाल रवाना

-महिला खिलाड़ियों को खेलने का मौका देना चाहिए - एनआईएस कोच दीप्ति शर्मा

भरतपुर, ऑल इंडिया साउथ वेस्ट जोन महाविद्यालय के तत्वाधान में भोपाल मध्य प्रदेश में 15 से 20 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली सीनियर ऑल इंडिया इंटर जॉन महाविद्यालय बालक, बालिका कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किला स्थित जयशंकर टाईगर जूडो कराटे क्लब भरतपुर के 6 महिला खिलाड़ी भोपाल रवाना हुए। भरतपुर कराटे संघ सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर ने बताया की सीनियर वर्ग में नीलम बघेला, मोनिका मीणा, रितिका कुमारी, सपना, मीना, एवं वीनेश का चयन किया गया ।

टाईगर क्लब के महिला प्रशिक्षक एवं एनआईएस कोच दीप्ति शर्मा ने कहा कि हमें खिलाड़ियों विशेषकर महिला खिलाड़ियों को खेलने का मौका देना चाहिए, क्योंकि मातृशक्ति मजबूत होगी तो आने वाली पीढ़ियां भी खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में भरतपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन करेंगे । इस मौके पर क्लब की नेशनल महाविद्यालय चैंपियन खिलाड़ी अमन जाटव, दीक्षा सिंह, लवली माहोर, ऐश्वर्य शर्मा, गौरव बंसल, शांतनु राणा, रौनक गुप्ता, राम्या शर्मा, जिग्नेश गुर्जर आदि ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।