जयपुर। गुजरात में एक दर्दनाक हादसे की खबर मिल रही है। आज सुबह करीब तीन बजे भरूच जिले में अहमदाबाद से 235 किलोमीटर दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे छह मजूदर जिंदा आग में झुलस गये।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
रिएक्टर में हुआ विस्फोट
कंपनी में डिस्टिलेशन प्रोसेस के दौरान आग लग गई जिससे रिएक्टर में विस्फोट हो गया। आग इतनी भीषण लगी थी कि धुंआ के गुबार चारों तरफ उठने लगे थे। हादसे के दौरान रिक्टर के पास काम कर रहे 6 लोग जिंदा जल गये। इस घटना से मृतकों के परिजन को गहरा सदमा लगा है।
घटना की जांच करने में पुलिस जुट गई है। साथ ही स्वास्थय विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृतक के परिवार के सदस्य वसंत वसावा ने कहा, "हमें सुबह करीब 4 बजे कंपनी से आग लगने के बारे में फोन आया और कहा गया कि हमारे रिश्तेदारों के शव नहीं मिले हैं। लेकिन जब हम पहुंचे, तो पता चला कि वे बॉडी ले गए थे।