जयपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गोकलपुरी में भीषण आग लगने से 60 झोपडिंया जलकर राख हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोग जिंदा जल गये। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल 13 गाडियों ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने घटना स्थल से सात शव बरामद किए हैं।
दिल्ली पूर्वोत्तर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि, सुबह करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होने बताया कि "गोकलपुरी पीएस इलाके में सुबह 1 बजे आग लग गई। तुरंत सभी बचाव उपकरण के साथ टीम मौके पर पहुंची। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। हम सुबह लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके।" उत्तर पूर्वी दिल्ली। आग में साठ झोपड़ियां जल गईं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया ट्वीट
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए, "सुबह-सुबह दुखद समाचार सुना। मैं मौके पर जाकर प्रभावित लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा।"