शाहपुरा न्यूज- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में 67 वीं जिला स्तरीय 17 से 19 वर्ष छात्र-छात्रा रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य पवन कुमार जाट ने झण्डा फहराया कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सुरेश जाट, गिरधारी यादव, बिदाम चौधरी, हेमलता, कल्याण जाट, सुरेंद्र पलसानिया, विजेश शर्मा सहित लोग मौजूद रहे।