घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भण्डारण करने पर 7 सिलेंडर जब्त

कोटा 11 जनवरी। घरेलू गैस सिलेण्डर का अनाधिकृत रूप से अवैध भण्डारण करते पाए जाने पर मकान नम्बर 4140 महावीर नगर विस्तार योजना से 7 गैस सिलेण्डरों को जब्त किया गया।


जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने बताया कि गठित जांच दल द्वारा महावीर नगर विस्तार योजना के मकान नंबर 4140 से 6 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर व एक घरेलू गैस सिलेण्डर का अनाधिकृत रूप से अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदीप गोयल पुत्र अभिषेक गोयल के कब्जे से 7 गैस सिलेण्डरों को जब्त किया गया। जब्तशुदा गैस सिलेण्डरों को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के अन्तर्गत न्यायलय जिला कलक्टर को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच दल प्रर्वतन अधिकारी संध्या सिन्हा, अदिति जगरवाल एवं प्रर्वतन निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव द्वारा मौके पर कार्यवाही संपादित की।