संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
देश विदेश में विख्यात कोटा राष्ट्रीय मेला दशहरा को 7 दिन के लिए गाइडलाइन के अनुसार पालना करवाते हुए भरने के लिए न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी अध्यक्ष अंजू शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर गुहार लगाई है।
न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी अध्यक्ष अंजू शर्मा ने बताया कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं इन सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक विरासत को संजोय रखना हम सब का परम कर्तव्य है इसके लिए इन्हें निरंतर पारंपरिक रूप से जारी रखा जाना चाहिए।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि दशहरे मेले की आस शहरवासी ग्रामीण जन ही नहीं हाडोती के गांव गांव के बच्चे बुजुर्ग युवा महिलाएं सभी इंतजार करते हैं कि कोटा दशहरा मेला है कुछ खरीदारी करें तथा मनोरंजन भी कर सकें तथा घर की आवश्यक सामग्री सस्ते रूप से प्राप्त कर सकें। गत वर्ष भी मेला कोरोना की भेंट चढ गया तथा इस बार भी तैयारी नहीं की गई। शर्मा ने बताया कि दशहरे मेले में व्यापारी भी आस लगाकर रहते हैं तथा मध्यम व्यवसाय दशहरे को ही अपना आजीविका का साधन बनाते हैं उनके भी दशहरा मेला नहीं भरने से मायूस चेहरा लेकर बैठे हुए हैं।
शर्मा ने मुख्यमंत्री, तथा राजस्थान के स्वास्थ्य शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल से मांग की कि कोटा राष्ट्रीय मेला दशहरे को एक अलग से गाइडलाइन बनाकर उसकी पालना करवाते हुए 7 दिनों के लिए ही भरवा दिया जाए तो कोटा दशहरा मेला 2021 की सांस्कृतिक पारंपरिक व्यापारिक विरासत बची रह सकेगी।
अध्यक्ष ने बताया कि जब कुल्लू तथा पुष्कर मेला गाइडलाइन की पालना के अनुसार भरता है तो कोटा का क्यों नहीं भर सकता, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां कर इस वर्ष मेले को जरूर भराना चाहिए।