राजपथ पर धूमधाम से मनाया जा 73वां गणतंत्र दिवस, 75 विमान और और हेलीकॉप्टरों दिखा रहे करतब

जयपुर। समस्त भारत देश आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। और हर वर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस दिल्ली के राजपथ पर वार्षिक परेड के साथ मनाया जा रहा है। राजपथ पर सैन्य शक्ति प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया जा रहा है। राजपथ पर भारतीय वायुसेना के 75 विमान और और हेलीकॉप्टरों करतब दिखा रहे हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट करके देश को बधाई दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा "आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद!" बता दें कि इस भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ है, जिसे पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष के समारोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'शहीदों को शत शत नमन' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए लगभग 480 नर्तक परेड में प्रस्तुति देंगे।

कोहरे के वजह से द्श्यता कम होने के कारण आज परेड निर्धारित समय से आधे घंटे बाद शुरू किया था। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भारत के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया गया और लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में परेड शुरू हुई। देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, परम वीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं ने सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति को सलामी देने के लिए टुकड़ियों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद के दशकों में भारतीय सेना की वर्दी और राइफलें कैसे विकसित हुईं, यह परेड में प्रदर्शित किया गया। सेना की तीन टुकड़ियों ने पिछले दशकों से वर्दी पहनी थी और राइफलें ढोई थीं, और एक ने नई लड़ाकू वर्दी पहनी थी और नवीनतम टैवर राइफलें थीं।
राष्ट्रपति कोविंद ने कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए सहायक उप निरीक्षक बाबू राम को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।