फल सब्जी व धान मण्डी मे कोविड़ टीकाकरण केम्प मे 749 लाभान्वित

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां |

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द, मांगरोल बायपास रोड, बारंा द्वारा डॉ. सम्पतराज नागर मुख्य चिकितसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बंारा तथा डॉ. जगदीश प्रसाद कुशवाह जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, बंारा के निर्देशन मे ओमिक्रॉन व कोराना के खतरे को देखतंे हुए फल सब्जी व धान मण्डी मे कोविड़ टीकाकरण केम्प का आयोजन किया गया।
डॉ आर.सी. मीणा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मांगरोल रोड बारंा ने बताया कि फल सब्जी व धान मण्डी मे जनता की अधिक आवाजाही को देखते हुए कोविड़ टीकाकरण केम्प लगाया गया। जिसमे मण्डी़ के व्यापारीयो, मुनिमो, हम्मालो, मजदूरो तथा किसानो का कोविड़ टीकाकरण किया गया। केम्प मे कुल 749 कोविड़ टीके लगाये गए।
कोविड़ टीकाकरण केम्प मे राकेश कुमार नागर अरबन डीपीएम, विष्णु सुमन पब्लिक हेल्थ मैनेजर ललित मीणा केम्न प्रभारी, कोविड़ हेल्थ असिसटेंन्ट वसिम अख्तर, समरोज खान, सोनू ऐरवाल, विरेन्द्र दडवाडिया, राजकुमार पारासर, प्रशान्त कुमार सागर ने सहयोग सेवाऐं दी।