भारत में 7,495 नए कोरोना संक्रमित सामने आये, ओमीक्रोन मामले भी 200 पार

जयपुर। ओमीक्रोन और कोविड 19 के मामले देश में एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में आज 7,495 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए। इसके साथ देश में कुल कोरोना संक्रमितों के संख्या 3,47,65,976 हो गई है। वहीं वर्तमान में भारत में 78,291 एक्टिव केस हैं।
इसके अलावा पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 434 नई मौतें हुई हैं। जिससे कुल मृत्यु संख्या 4,78,759 हो गई। आज मरने वालों की संख्या कल के 318 मौतों के स्पाइक से अधिक है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.24 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है।

ओमीक्रोन की संख्या 200 पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ओमाइक्रोन के मामलों की संख्या भारत में 200 का आंकड़ा पार कर गई है, भारत में ओमाइक्रोन के मामले वर्तमान में 236 हैं। ओमीक्रोन के फैलन की स्पीड़ डेल्टा वेरिएंट से काफी अधिक है।

दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी पर रोक
बढ़ते कोराना केस और ओमीक्रोन मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नई वर्ष पर किसी भी फंक्शन के आयोजन पर रोक लगा दी है। क्रिसमस पर भी कोई आयोजन नहीं किया जायेगा। इसके अलावा व्यापारियों के निकाय ने दिल्ली में बाजार संघों से "नो मास्क, नो एंट्री" बोर्ड लगाने को कहा दिल्ली में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने गुरुवार को शहर में बाजार संघों को "नो मास्क, नो एंट्री" कहते हुए बोर्ड लगाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की। सीटीआई अध्यक्ष बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बयान में कहा कि सभी व्यापारियों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना होगा.