यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बसों की टक्कर में 8 लोगो की मौत

जयपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज एक दर्दनाक हासदस हुआ जिसमें 8 लोगों के मौत होने की खबर है। एक्सप्रेस पर डबल डेकर बसों की टक्कर हो गई जिसमें लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। टक्कर लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर बाराबंकी जिले में हुई।
अधिकारियों ने कहा कि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति दुख व्यक्त किया और संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद है। संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।"
एक अधिकारी ने बताया, "बिहार के सीतामढ़ी से आ रही बस ने नरेंद्रपुर मद्रहा गांव के पास पीछे से खड़ी बस को टक्कर मार दी। दोनों बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद है।" घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।