झालावाड़ की एक दर्जन हस्तियों को मिला हाडोती गौरव सम्मान

हाडोती गौरव सम्मान 2024 के झालावाड़ जिला संयोजक पुखराज जैन ने बताया कि वन मंडल असनावर को लव कुश वाटिका विकसित करने पर तथा झालावाड़ जिले से गौ सेवा एवं समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने पर दिलीप मित्तल, जल पात्र की निशुल्क व्यवस्था और अन्न क्षेत्र प्रबंधन तथा सामाजिक कार्य करने पर रविराज पाटीदार, दिगंबर जैन मंदिर में 40 वर्षों से निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आयुर्वेदिक परामर्श देने पर वेद्य महेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय एथलीट अवार्ड प्राप्त करने पर जिले का नाम रोशन करने पर पूजा तेजी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा कार्य में करने पर नर्सिंग अधिकारी महेश गौड  को हाडौती गौरव सम्मान 2024 प्रदान किया।     

जिला संयोजक  जैन ने बताया कि झालावाड़ जिले में कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिए ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव ईजाद करने एवं नवाचार करने पर विनय कुमार यादव,  वेट लिफ्टिंग में जिले का नाम गौरवान्वित करनेेेे पर मोहित पवार, सुविधा केेे अभाव के बावजूद खेल केे क्षेत्र मैं अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने पर जेंदर सिंह बंजारा, विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करत हुए झालावाड़ की बेटी का प्रथम बार एयरफोर्स में चयन होने पर निशा कहार तथा जिले के 1200 से अधिक बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा बॉक्सिंग की फाइट कला को सीखाने पर देवराज गुर्जर,  उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रेरित करने के पुनीत कार्य करने पर विष्णु भमसेरा, समाज सेवा करने पर मेघा जैन ,अस्पताल में मरीजों की हर संभव निशुल्क सेवा एवं मदद करने पर विष्णु गोपाल गर्ग, को हाडोती गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया।