कार व बाईक में जोरदार भिड़ंत बाईक सवार तीन जनो की दर्दनाक मौत

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी|

शादी की खुशियां बदली मातम में

कस्बे में देवली कट पर दोपहर को कार व बाईक में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाईक के परख्च्चे उड़ गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से हिंडोली अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बूँदी व बूँदी से कोटा रैफर कर दिया। जांच अधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि हिंडोली थाना क्षेत्र के दौडूंडा गांव निवासी प्रेमचंद पुत्र प्रकाश कहार उम्र 25 वर्ष व प्रदीप पुत्र नंदलाल कहार उम्र 17 वर्ष ओर नितेश पुत्र महावीर कहार उम्र 20 वर्ष निवासी झाली जी का बरना बाईक से हिंडोली से अपने गांव दौडूंडा जा रहे थे। तभी देवली की तरफ से आ रही कार ने देवली कट पर दाना सर्किल के पास बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को निजी वाहन से बूंदी ले जाया गया। जिनमे प्रेम चंद पुत्र प्रकाश कहार ने बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। बाकी दोनो घायलों को कोटा रैफर कर दिया गया।जहां कोटा अस्पताल में ईलाज के दौरान दोनों घायलों प्रदीप व नितेश कहार ने भी दम तोड़ दिया। दोनो को वापस बूंदी लाया गया। जहाँ पुलिस ने पोस्टमार्डम करके शव परिजनों के सपुर्द कर दिया।

मृतक की होने वाली थी शादी

जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमचंद पुत्र प्रकाश कहार के घर मे उसकी शादी की तैयारिया चल रही थी। कुछ ही दिनों बाद 15 मई को उसकी शादी होने वाली थी। दबलाना क्षेत्र में रिश्ता पक्का हुआ था ।हादसे से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।