मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का अंबार

बूंदी ( शिवकुमार शर्मा ) मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि आज सुबह जनाना वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला के लिए रक्त की व्यवस्था करने जनाना वार्ड में गए तो अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला। वार्ड में भर्ती होने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला मरीज स्टाफ ऑफिस में से ड्रिप चडवाकर पलंग ढूंढती हुई नजर आई। जबकि हिंदुस्तान के सभी जिला चिकित्सालयो में भर्ती मरीजों को पलंग पर ही ड्रिप व अन्य दवा गोली चढ़ाई जाती है। लेकिन बूंदी जिला चिकित्सालय में इसके विपरीत ही काम हो रहा है कल भी एक गर्भवती महिला के ड्रिप चढ़ा कर पलंग पर जाते समय गिरने की सूचना भर्ती मरीजों द्वारा दी गई है।

माताओं एवं शिशुओं की नहीं हो रही है देखभाल भटकने को मजबूर हो रही हैं माताएं
लापरवाह और मुख दर्शक अस्पताल प्रशासन

इस बारे में राजेश खोईवाल ने पीएमओ प्रभाकर विजय से फोन कर शिकायत दर्ज कराने पर बताया गया कि स्टाफ की कमी होने की वजह से ऐसे हालात बने हुए हैं स्टाफ की व्यवस्था होते ही सुधार किया जाएगा। इस पर राजेश खोईवाल ने पीएमओ साहब से कहा कि तुरन्त ही इस अव्यवस्था में सुधार किया जाए। अन्यथा हम चिकित्सा मंत्री से मिलकर इससे अवगत कराने पर मजबूर होंगे।