राजसमंद के पास 50 सवारियों को लेकर जा रही निजि टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग

जयपुर। राजसमंद के केलवा में नेशनल हाइवे पर एक निजी टूरिस्ट बस में भीषण आग लग गई। इस बस में 50 सवारियां सवार थी। लगभग सुबह 4 बजे के आस-पास अचानक टायर में आग लग गई। सवारियों के चिल्लाने पर ड्राइवर ने बस को रोका और सवारियों बस ने सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। कुछ सवारियों को बस के सीशे तोडकर नीचे उतारा गया।

अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक बस अहमदाबाद से जयपुर की तरफ जा रही थी। बस के टायर में आग पकडने से आग लगी। बस में आग लगने से चारों तरफ चिल्लाने और रोने की आवाज आ रही थी और भीड इकठ्ठा हो गई। पड़ोस से बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंचे, मगर तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। हादसे की सूचना पर केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस में बैठी सवारियों की जान तो बच गई लेकिन बस में रख सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर राजसमंद नगर परिषद की दमकल की गाडिया मौक पर पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया। आग लगने के दौरान बस में कई धमाके हुए।