जयपुर। (Manoj Gurjar)फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में लगातार नये नये फीचर्स जोड़ती रहती हैं जो कि व्हाट्सएप की लोकप्रियता को और बढ़ा देते हैं। अब कंपनी अपने इस मैसेजिंग ऐप में एक नया फीचर जोड़ने वाली है। जिसकी मदद से यूजर्स अपने आइफोन से चैट को एंड्रॉयड़ फोन पर और एंड्रॉयड़ फोन से चैट को आईफोन पर ट्रांसफर कर सकते हैं। आईओएस के लिए यह फीचर “Move chats to Android” के नाम से जोड़ा जायेगा। वहीं, एंड्रॉयड़ फोन के लिए यह फीचर एंड्रॉइड टू आईओएस चैट ट्रांसफर के नाम से लाया जा सकता है।
WhatsApp के में होने वाले परिवर्तनों और जुड़ने वाली नये फीचर्स की जानकारी देने वाले एक साइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार प्लेटफॉर्म आईफोन से एंड्रॉइड फोन पर चैट ट्रांसफर करने में मदद करने के लिए एक आधिकारिक फीचर विकसित कर रहा है। इस साइट की ताजा रिपोर्ट बताती है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस साल अप्रैल से चैट ट्रांसफर फीचर पर काम कर रहा है। इस साइट ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें इस फीचर के जल्द रीलीज होने और इसके काम करन के बारे में जानकारी दी गई है।
Thank you @xdadevelopers for your recent discovery about the "Switch to Android" app, to migrate WhatsApp chat history from iOS to Android. 🤩
— WABetaInfo (@WABetaInfo) July 28, 2021
These screenshots show how the process works. This feature is under development and it will be available in a future update. https://t.co/FmZbXi33L2 pic.twitter.com/w7GiCUHSuS
हालांकि, अभी तक व्हाट्सऐप की तरफ से इस फीचर के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ना ही इस चैट ट्रांसफर फीचर को जारी करने की कोई निश्चित समय सीमा जारी की है। अगर कंपनी इस फीचर को जारी करती है तो उम्मीद है पहले इसका बीटा वर्जन जारी किया जायेगा, एक बार जब यह सुनिश्चत हो जायेगा कि इस फीचर में कोई भी बग मौजूद नहीं है,तब से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जायेगा।