जयपुर। शुक्रवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक हादसा हुआ। लगभग दोपहर 2 बजे लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलट गया। इस ट्रक में 16 लोग सवार थे, जिनमें 13 लोगो की मौके मौत हो गई। वही, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मरने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के खरगोन के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग मजूदरी करने के लिए मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र आये थे।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब समृद्धि हाईवे पर हुआ । हादसे के वक्त ट्रक की स्पीड़ बहुत ज्यादा थी और वेकाबू होकर ट्रक पलट गया। 8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई वहीं, 5 लोगों ने इलाज के वक्त दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रक को हाइवे से हटाने के लिए मौक पर क्रेन को बुलाया गया।
इस दुर्घटना में जिंदा बचे एक मजदूर ने बताया ट्रक की स्पीड़ बहुत ज्यादा थी और पीछे से आ रही एक बस को साइड देते समय ट्रक पलट गया। ट्रक लोहे के सरियों से भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक पलटा 16 लोग इसके नीचे दब गए। जो लोग उपर की तरफ बैठे हुए थे वो बच गये। अन्य लोग बच नहीं सके। जानकारी के मुताबिक यह ट्रक सड़क निर्माण साइट पर जा रहा था। यह सड़क ट्रक ताडेगांव में बन रही है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के दौरान भारी बारिश हो रही थी और तेज गति के ट्रक का पहिया कीचड में फंसा और बेकाबू हो गया। हादसे में मृतकों के नामों अभी पता नहीं चल सका है।