सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चंवरा
मारवाड़ी परंपरा के अनुसार साफा व माला पहनाकर प्रधानाध्यापक को दी विदाई
गांव के शहीद करणीराम रामदेव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चंवरा कैंप के प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए जगमोहन शर्मा के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ व गणमान्य नागरिकों के द्वारा राजस्थानी परंपरा के अनुसार चुंदरी का साफा पहनाकर व फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व विधिवत रूप से मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद रामसिंह शेखावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंवरा के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह नरुका द्वारा की गई।
शहीद करणीराम रामदेव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चंवरा कैंप में कार्यरत थे शर्मा
मुख्य अतिथि स्वयं शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि सरपंच धर्मराज सैनी ग्राम पंचायत चंवरा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हमीर सिंह शेखावत, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी सोनाराम सैनी, रविंद्र बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय चंवरा के निदेशक महेंद्र शर्मा, मनोहर लाल सैनी रहे। कार्यक्रम का संचालन भवानी सिंह शेखावत व पूर्व व्याख्याता सुरेश कुमार भार्गव द्वारा किया गया। शर्मा अपने राजकीय सेवा काल के तकरीबन 27 वर्ष 6 माह में 18 वर्ष का अमूल्य योगदान इस विद्यालय में दिया। शैक्षणिक काल के दौरान शर्मा द्वारा किए गए कार्यों की उपस्थित ग्रामीणों ने सराहना की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक रामदेव, इंद्राज मीणा, पवन मीणा, स्नेहलता, सविता, निरंजन शर्मा, ओमप्रकाश गोठवाल, मगन सिंह सिलोलिया, राजेंद्र टेलर, विष्णु दत्त सैनी, जेपी बराला, जगदीश, नरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, मातादीन सिंह तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।