भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर बृजवासियों में दौड़ी हर्ष की लहर

डीग,राजस्थान प्रदेश में पं भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर बृजवासियों में हर्ष की लहर है, उनका बृजवासी होना एवं मथुरा वृंदावन गोवर्धन से उनका गहरा लगाव होने के कारण मथुरा वृंदावन सहित बज के सभी लोग उनसे जुड़े हैं । हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा नजदीकी रिश्तेदार होने पर उन्होंने भागवत मंदिरम पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की गई । इस अवसर पर आचार्य बद्रीश एवं दिनेश शर्मा ने कहा कि  जल्द ही मुख्यमंत्री राजस्थान श्री धाम वृंदावन एवं गोवर्धन पधारेंगे । समाचीयर बृजवासी उनका भव्य स्वागत करेंगे । इस अवसर पर भागवत प्रवक्ता सृष्टि सारस्वत, देशराज उपाध्याय, राजेश पाठक अश्वनी शर्मा, जमुना देवी शर्मा, रिचा शर्मा, मुकेशचंद्र शर्मा, सपन दास, दिलीप चौधरी, महेश चौधरी, मनोज यादव,  रामनिवास शर्मा, रामसेवक कुशवाहा आदि उपस्थित थे ।