जयपुर। एक 27 वर्षीय युवती ने खुद पर तेल छिडकर आत्मदाह कर लिया। आत्मदाह का कारण बना प्यार में मिला धोखा। युवती रीट की तैयारी कर रही थी और अपने ही गांव के पटवारी से प्यार कर बैठी जिसके बाद वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। जब प्यार में धोखा मिला तो आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्मदाह करने से पहले अपने फोन पर कई स्टेटस लगाये जिसमें उसने लिखा— लिखा- मेरी बहनों किसी से प्यार मत करना। काेई किसी से प्यार नहीं करता, मतलबी होते हैं। प्यार में फंसाकर कुत्तों से भी घटिया मौत देते हैं। थूकती हूं ऐसे प्यार पर आज।
यह पूरा मामला बांसवाड़ा के आनंदपुरी इलाके का है जहां बुधवार रात 9 बजे युवती ने आत्मदाह किया। युवती का नाम टीना हीरात है और डूंगरपुर के झौंथरी तहसील के गोरादा गांव की रहने वाली थी। चांदरवाड़ा में कार्यरत पटवारी मनोज खराड़ी के साथ प्यार में पडने के बाद युवती तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों एक ही गांव के होने की वजह से एक-दूसरे को जानते भी थे।
जानकारी के मुताबिक पहले दोनों छाजा गांव में साथ ही रह रहे थे। लगभग दो महिने पहले पटवारी मनोज टीना का साथ छोडकर चला गया और टीना के फोन कॉल, मैसेज का जबाव देना बंद कर दिया। जिसके बाद टीना ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया।
मरने से पहले प्यार नही करने की दी सलाह
जांच पडताल में पता चला कि मरने से पहले टीना ने व्हाट्एप पर 10 स्टेटस लगाए जिसमें पटवारी मनोज पर आरोप लगाते हुए लिखा, मनोज खराड़ी ने मुझे अपनी पत्नी बनाकर मेरी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। मुझे धोखा दिया। आपके लिए मैंने क्या नहीं किया था, किस चीज की सजा दी है।
दूसरे स्टेटस मे लिखा, इस दुनिया में प्यार करने की सजा माैत है। प्लीज मेरी बहनों किसी से प्यार मत करना। काेई किसी से प्यार नहीं करता, मतलबी होते हैं। थूकती हूं ऐसे प्यार पर आज। टीना ने युवतियों को मरने से पहले संदेश दिया कि बहनों कोई किसी से प्यार नहीं करना।