जयपुर । पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग लगभग सभी सीटों पर आ चुका है आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 112 सीटों का परिणाम सामने आ चुका है जिनमें से 82 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है कुछ ही समय में पंजाब में सभी सीटों के परिणाम डिक्लेअर हो जाएंगे। वहीं पंजाब में कैप्टन अरविंदर सिंह समेत कई धुरंधर धराशाई हो गए हैं जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब, कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, सुखबीर सिंह बादल जैसे नाम शामिल है।
चरणजीत सिंह चन्नी ने शिकारी अपनी हार
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े थे लेकिन दोनों ही सीटों से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब में उन्होंने अपनी पार्टी की हार स्वीकार करते हुए ट्वीट किया और लिखा, " कि मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। आम आदमी पार्टी और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान को जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।"
सुखबीर सिंह हारे
पंजाब में के दिग्गज नेता सुखबीर बादल ने कहा कि हम विनम्रता के साथ पंजाब की जनता का ध्यान दें स्वीकार करते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया।
नवजोत सिद्दू अमृतसर पूर्वी से हारे
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बी अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव हार गए हैं सिद्धू ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा जनता का आदेश भगवान का आदेश है हम इसे स्वीकार करते हैं।
राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार की
कांग्रेस द्वारा पांचों राज्यों में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हार स्वीकार करते हुए कहा हमें जनता का जनादेश स्वीकार है हम लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे.