जयपुर। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। पंजाब में अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदम पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कहा कि आप कांग्रेस की एक फोटोकॉपी है। दोनों पार्टियों पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि दोनों ने अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया और सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगकर सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठाया।
एक ही थाली के चैटे बट्टे
रैली के दौरन मोदी बोले “जब सैनिक बहादुरी दिखाते हैं, तो इन पार्टियों के नेता वही कहते हैं जो पाकिस्तान कहता है। एक ने पंजाब के युवाओं को नशे के चंगुल में धकेल दिया है तो दूसरा दिल्ली के युवाओं को शराब का आदी बना रहा है। एक ने पंजाब को लूटा तो दूसरा दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रहा है। ये एक ही थाली के चैटे बट्टे हैं। अब ये दोनों पार्टियां डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह पंजाब में नूरा कुश्ती कर रही हैं।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आप पर विरोधी होने का दिखावा करते हैं। पंजाब के लोगों से भाजपा को पांच साल देने की बात कहते हुए मोदी ने राज्य में चहुंमुखी विकास का वादा किया। हम मजबूर नहीं बल्कि मजबूत पंजाब बनाएंगे। पंजाब पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, रोजगार कम हो रहा है, युवा पलायन कर रहे हैं, कर्मचारी छोटी-छोटी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस द्वारा पीटे जा रहे हैं। पंजाब में विकास नहीं हुआ है। यहां सिर्फ बालू खनन की लूट हो रही है। क्या बालू माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई? हम यह सुनिश्चित करेंगे कि माफिया पंजाब छोड़ दें, पंजाब के युवा नहीं।"