जयपुर। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में नब्बे के दशक में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और उनके पलायन की कहानी को दर्शाया गया है। देश में इस फिल्म को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले में 150 करोड का आंकड़ा भी पार कर लिया है और जल्द ही यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। 'द कश्मीर फाइल्स' को देशभर में नामी लोगों से प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
आमिर खाने ने कश्मीरी पंडितो की स्थिती देखकर दुख होता है। उन्होंने कहा कि देश को कश्मीरी पंडितों का दर्द जानना चाहिए और हर हिंदुस्तानी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आमिर खान ने कहा, मैं जरुर ये फिल्म देखूंगा और फिल्म की सफलता देखकर मैं बहुत खुश हूं.
कपिल शर्मा शो शुरू हुआ विवाद
बता दें कि शुरूआत में इस फिल्म को देश में ज्यादा स्क्रीन नहीं मिली थी। कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा इस फिल्म को प्रमोट नहीं करने की खबरों ने इसे विवाद में ला दिया। इसके बाद से अब तक फिल्म भारत में 141 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। और फिलहाल में यह देशभर के करीब 4000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जा रहा है।
हाल ही में द कश्मीर फाइल्स की टीम ने योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. जिसके बाद सीएम योगी ने फिल्म की टीम के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.