साईबर ठगी का फरार आरोपी पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया

डीग, साईबर ठगी का फरार आरोपी पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार विगत 5 फरवरी को थाना पहाड़ी पुलिस द्वारा गांव कठोल में साईबर ठगों के ठिकानो पर दबिश देकर भारी मात्रा में साईबर ठगी हेतु उपयोग में लिए जाने वाली सामग्री एटीएम कार्ड, व सिम कार्ड, मोबाइल फोन व अवैध हथगढ़ कट्टा 315 बोर व पिस्टल मय कारतूसों के के जप्त कर मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार व दो विधि से संघर्षरत बालको को निरुद्ध कर मुकदमा आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट में दर्ज किया गया था।

उक्त प्रकरण में मुल्जिम परवेज उर्फ हाशिम पुत्र जाकिर उर्फ जाकर मेव निवासी कठोल जो की घटना के समय से ही फरार चल रहा था उसको पहाड़ी के थानाधिकारी नरेश शर्मा द्वारा दबिश देकर दस्तयाब किया गया जिसे बाद में अनुसंधान व्रताधिकारि, वृत पहाड़ी द्वारा गिरफ्तार किया गया है । पुलिस गठित टीम में पहाड़ी के थानाधिकारी नरेश शर्मा, जगदीश, दीनदयाल, धर्मेंद्र पहाड़ी शामिल रहे।